{"_id":"5b50e7c44f1c1b6f548b591e","slug":"61532028868-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलोटा से चोरी हुआ डंपर सीआईए ने नूंह से किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमलोटा से चोरी हुआ डंपर सीआईए ने नूंह से किया बरामद
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलोटा से चोरी डंपर नूंह में किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। इमलोटा गांव से बुधवार रात चोरी हुआ डंपर सीआईए ने वीरवार सुबह नूंह के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने डंपर मालिक जयभगवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डंपर की बरामदगी इमलोटा पुलिस चौक व स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस को दी शिकायत में डंपर मालिक जयभगवान ने बताया कि उसने अपना डंपर बुधवार रात घर के समीप गली में खड़ा किया था। रात को गांव के तीन मकानों में चोर घुसने से हुए शोर-शराबा के बाद जब वह गली में निकला तो उसे डंपर गायब मिला। इसके बाद उसने मामले की सूचना इमलोटा पुलिस चौकी में दी। डंपर मालिक ने बताया कि जीपीएस सिस्टम ऑन है और इससे डंपर की लोकेशन भी पता चल रही है। इसके तुरंत बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम जीपीएस की लोकेशन के आधार पर आगे बढ़ी। इमलोटा गांव से करीब 115 किलोमीटर दूर डंपर लावारिस हालात में बरामद किया गया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम डंपर को अपने साथ ले आई।