{"_id":"5ac3dfaa4f1c1bb4618b5408","slug":"61522786218-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में चार पर नामजद मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में चार पर नामजद मामला दर्ज
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और धमकी देने के आरोप में चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड 14 निवासी एक व्यक्ति ने चार युवकों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस हमले में शिकायतकर्ता को चोटें भी आई हैं।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 14 निवासी नरेश ने बताया कि एक अप्रैल की रात चार युवक रात करीब पौने 11 बजे उसके पास आए और उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कॉलेज रोड निवासी धर्मबीर उर्फ धर्मा, पवन उर्फ पाना, डाक्टर व जेडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।