{"_id":"5a85e6be4f1c1bca798b9df6","slug":"61518724798-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली के चलते बहादुरगढ़ के थानों में हुआ कामकाज प्रभावित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद रैली के चलते बहादुरगढ़ के थानों में हुआ कामकाज प्रभावित
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जींद में वीरवार को हुई भाजपा की रैली में बहादुरगढ़ पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। इससे बहादुरगढ़ में थानों में कामकाज भी प्रभावित हुआ। प्रतिदिन की औसत के अनुसार पिछले दो दिनों में बहादुरगढ़ के सिटी व सदर थाना में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। जबकि थाना लाइनपार में तीन एफआईआर दर्ज हुई।
बहादुरगढ़ के सिटी थाना के अंतर्गत दो चौकियां आती हैं। इनमें एक सेक्टर-6 व दूसरी सेक्टर-9 है। देखा जाए तो शहरी एरिया काफी बड़ा है, लेकिन पिछले दो दिनों से क्षेत्र में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सिटी थाना में लगभग 65 पुलिस कर्मचारियों का स्टाफ है। यहां की पुलिस शहर की सड़कों पर व्यवस्था संभाले हुए थी। सेक्टर-6 चौकी में 19 कर्मचारियों का स्टाफ है। यहां की पुलिस सेक्टर क्षेत्र के अलावा आसपास के माहौल पर नजर बनाए हुए थी। वहीं, थाना सदर क्षेत्र में कई चौकी आती है। इनमें बादली चौकी, मांडोठी चौकी व आसौदा पुलिस चौकी शामिल है। इनमें भी पिछले दो दिन में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। जानकारी के अनुसार थाना सदर से रैली में ड्यूटी के लिए केवल तीन कर्मचारी ही गए थे।
थाना लाइनपार में दर्ज हुई तीन एफआईआर
अकसर देखा जाता है कि थाना लाइनपार में कई-कई दिन तक कोई एफआईआर दर्ज होती है, लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले वीरवार को थाना लाइनपार में तीन एफआईआर दर्ज हुई। इनमें एक लड़ाई-झगड़े की तो दो एफआईआर चोरी की दर्ज हुई हैं।