फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुजारी और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की चांदी लूटी

पुजारी और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की चांदी लूटी

Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुजारी और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की चांदी लूटी
पुजारी और चौकीदार को बंधक बनाया, चाय बनाकर लूटी चांदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बाढड़ा।
डांडमा स्थित श्री नानु शक्ति मंदिर में मंगलवार रात हथियारबंद लुटेरों ने पुजारी और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की। लुटेरा गिरोह के सदस्य मंदिर परिसर से दादी सती की चांदी की मूर्ति सहित करीब सात किलोग्राम वजनी चांदी के बर्तन लूटकर ले गए। लुटेरों ने इससे पहले पुजारी और चौकीदार से मारपीट भी की। मंदिर प्रबंधन समिति ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को दी शिकायत में करीब 30 से 35 लाख की लूट की आशंका जाहिर की है। लुटेरों ने इस दौरान मंदिर में चाय बनाकर पी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
श्री नानु शक्ति सेवा ट्रस्ट के सदस्य पूर्व सरपंच मोहनलाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे चौकीदार संजय और पुजारी शिव नारायण मंदिर में बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक मेन गेट के समीप से दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुसे। इन लुटेरों में से दो ने चौकीदार संजय पर चद्दर डाल दी और उसे खींचकर एक कमरे में ले गए। इसी दौरान कुछ युवक पुजारी शिव नारायण के कमरे में जा पहुंचे और उनकी आंख पर कपड़ा ढककर उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर उनकी पीटाई की। मंदिर ट्रस्ट सदस्य मोहनलाल ने बताया कि इस दौरान आवाज करने पर लुटेरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


मंदिर से यह की लूटपाट
इसके बाद लुटेरों ने मंदिर परिसर में लगी दादी सती की मूर्ति से चांदी की परत उतार ली। लकड़ी की इस मूर्ति का वजन 1.70 क्विंटल था और इस पर करीब 35 किलोग्राम वजनी चांदी की परत चढ़ी थी। इसके बाद चोरों ने यहां रखे करीब सात किलोग्राम वजन के चांदी के बर्तन भी लूट लिए। लुटेरों ने दानपात्र में रखी हजारों की नकदी भी लूट ली। उन्होंने बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्य मंदिर परिसर से गैस सिलेंडर, घी के टीन सहित अन्य सामान भी साथ ले गए। करीब 12 बजे चौकीदार और पुजारी के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस का ही एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और दोनों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद मामले की सूचना मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को दी गई। समिति सदस्यों ने मंदिर परिसर पहुंचकर लूट की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना भी किया। वारदात की सूचना मिलते ही बाढड़ा डीएसपी अनूप कुमार दहिया मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह मंदिर ट्रस्टी महावीर प्रसाद डालमिया ने लूट की लिखित शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी और चौकीदार की जेब से नकदी और मोबाइल लूटे
लुटेरा गिरोह में पांच से छह लोगों के शामिल होने की आशंका है। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य मोहनलाल ने बताया कि लुटेरों ने चांदी की मूर्ति और बर्तनों सहित अन्य सामान लुटने के साथ-साथ चौकीदार व पुजारी को भी अपना निशाना बनाया। लुटेरा गिरोह इनसे पर्स व मोबाइल भी लूट ले गया। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों की मानें तो लुटेरा गिरोह ठीक साढ़े नौ बजे मंदिर में दाखिल हुआ और यहां करीब डेढ़ घंटे तक जमकर तांडव मचाया। मोहनलाल ने बताया कि लुटेरों ने मंदिर को अपने कब्जे में लेकर चौकीदार और पुजारी की पीटाई की। लुटेरा गिरोह ने मंदिर परिसर में चाय भी बनाकर पी।


वर्जन::
डांडमा मंदिर में हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को ट्रेस आउट कर देंगे। - शमशेर मान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed