{"_id":"5a43ecf04f1c1b4c528bc07c","slug":"61514401008-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना का हालचाल पूछकर लौट रहे चचेरे भाइयों की कार ट्रक से भिड़ी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाना का हालचाल पूछकर लौट रहे चचेरे भाइयों की कार ट्रक से भिड़ी, मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना का हालचाल पूछकर लौट रहे चचेरे भाइयों की कार ट्रक से भिड़ी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा चौक पर मंगलवार रात ट्रक और कार की टक्कर में बिगोवा निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह परिजनों के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। दम तोड़ने वाले दोनों युवकों में से एक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार बिगोवा निवासी अंकित अपने चचेरे भाई विकास के साथ मंगलवार शाम बीट कार से गांव चरखी आया था। सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अंकित के नाना की तबीयत खराब थी। वह उन्हीं का हालचाल जानने आया था। देर शाम दोनों कार से वापस अपने गांव बिगोवा जाने के लिए निकले थे। अभी वे चरखी से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर स्थित घिकाड़ा चौक के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ने स्पीड ब्रेकर पर अपनी स्पीड कम की। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों कार सवार घायल हो गए। जब तक राहगीर उन्हें संभालते तब तक वे दम तोड़ चुके थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मामले की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बुधवार सुबह अंकित के पिता बिजेंद्र के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों शादीशुदा थे। विकास अपने परिजनों का इकलौता बेटा था और उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी।
एक ही परिवार की एक साथ जलीं दो चिताएं
हादसे के बाद से ही गांव बिगोवा में मातम पसर गया। एक परिवार से एक साथ दो चिताएं जलने से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचा। सिविल अस्पताल में भी बिगोवा के काफी ग्रामीण पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन::
पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता