फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी राशन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

सरकारी राशन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
सरकारी राशन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन

बौंदकलां।
गांव फौगाट स्थित सरकारी राशन की दुकान से चोरों ने हजारों की खाद्य सामग्री बुधवार रात चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए भले ही गश्त बढ़ा दी हो लेकिन पुलिस से चार कदम आगे चलते हुए चोरों ने गांव फौगाट में बुधवार रात को सरकारी राशन की दुकान में सेंध लगा दी। गांव फौगाट निवासी सरकारी राशन डिपो होल्डर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह सात बजे उसे डिपो से राशन चोरी होने की सूचना मिली। जब वह डिपो पर पहुंचा तो डिपो के मुख्य गेट और अंदर के कमरे का ताला टूटा मिला। चोर ताले तोड़कर डिपो से 34 किलोग्राम चीनी, एक क्विंटल 25 किलोग्राम दाल, 20 क्विंटल गेहूं और एक क्विंटल 65 किलोग्राम बाजरा चोरी करके ले गए। सरकारी राशन डिपो होल्डर सुरेंद्र सिंह ने चोरी की घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सर्दी के साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। गांव भागेश्वरी और गांव सांजरवास में पहले ही मवेशी चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है। गांव कासनी में एक पुलिसकर्मी के घर पर चोरी और एक परचून की दुकान में सेंध लग चुकी है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही बौंदकलां के बस स्टैंड से एक बाइक चोरी हो चुकी है। चोरों ने तो गांव बौन्दकलां और सांवड़ के खेतों से धान की फसल भी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed