फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

Sat, 29 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
खेत में जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला की संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार गांव डोहका हरिया निवासी बिमला देवी गांव घिकाड़ा के समीप स्थित अपने खेतों में आई हुई थी। इसी दौरान वह दूसरे खेत में जाने के लिए जैसे ही रेलवे लाइन पार करने लगी तो ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किसानों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed