फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस कर्मी से पिस्तौल के बल पर छीनी कार

पुलिस कर्मी से पिस्तौल के बल पर छीनी कार

Tue, 11 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी से पिस्तौल के बल पर छीनी कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
इलाके में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब बदमाश पुलिस को भी निशाना बनाने लगे हैं। बीती रात बाइक सवार तीन बदमाश गांव सिद्दीपुर के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही की कनपटी पर पिस्तौल तानकर उसकी सेंट्रो कार छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने नाकाबंदी भी की। फिर भी लुटेरे भागने में कामयाब हो गए।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुकसर वासी राजेश दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में गांव झाड़ोदा गया था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी कार में वापस घर की ओर चला। जब वह गांव सिद्दीपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर बाइक गाड़ी के आगे रोड ली। रास्ता रुकने पर जैसे ही राजेश ने गाड़ी रोकी तो बाइक सवार से दो युवक उसके पास आए और गाड़ी से उतरने को कहने लगे। जब राजेश ने युवकों का विरोध किया तो एक युवक ने झटके से खिड़की खोली और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इससे वह घबरा गया और बदमाशों ने उसे कार से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद दोनों युवक कार को लेकर दिल्ली के गांव मुंढ़ेला की ओर चले गए। साथ ही बाइक सवार उनका तीसरा साथी भी भाग गया।
विज्ञापन

मामले की सिपाही राजेश ने तुरंत हरियाणा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल के लिए रवाना हुई। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में घेराबंदी की। रातभर पुलिस नाकों पर तैनात रहीं। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सिपाही ने बताया कि गाड़ी में राजेश का मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज भी थे। पीड़ित सिपाही राजेश ने बहादुरगढ़ सदर पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सकते में
सिपाही की कार छीनने के मामले से पुलिस फिर से सकते में है। पिछले करीब तीन महीनों से लूट की वारदातों का सिलसिला चल रहा है। बीच में पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ाई गई थी। हर दो किलोमीटर पर पुलिस की टीमें तैनात की गई। रात्रि गश्त के लिए तीन नई गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। ऐसे में महीने भर तक तो शांति बनी रही, लेकिन अब फिर से सुरक्षा प्रबंधों को दरकिनार करके बदमाश पुलिस कर्मी से ही कार छीनकर ले गए। बदमाशों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। पिछले तीन महीनों के अंदर ही बहादुरगढ़ क्षेत्र में लूटपाट की 20 वारदातें हुई हैं। हालांकि इनमें से कई मामलों को पुलिस ट्रेस कर चुकी है।


वर्जन
सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed