{"_id":"5cbb8883bdec2213f32f9695","slug":"51555794051-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर उद्यमी को लगाई 84 हजार की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर उद्यमी को लगाई 84 हजार की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। इलाके में ठगी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक शातिर ने लोन दिलाने के नाम पर बहादुरगढ़ निवासी एक उद्यमी को 84 हजार रुपये की चपत लगा दी। उद्यमी के चेक पर फर्जी साइन करके खाते से रुपये निकलवाए गए हैं। फिलहाल पीड़ित उद्यमी विदेश में हैं, उसके परिजन थाने में जाते हैं तो पुलिस मुद्दई द्वारा शिकायत करने की बात कह रही है।
सेक्टर छह के निवासी पुनीत गुप्ता की आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। कुछ दिन पहले पुनीत के पास एक शख्स ने फोन किया। निशांत नाम के उक्त शख्स ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और लोन का ऑफर दिया। ऑफर सही लगा तो पुुनीत ने हां कर दी। इसके बाद वह युवक लोन की औपचारिकता के लिए जरूरी कागजात लेने उसके पास आ गया। पुनीत ने उसको जरूरी कागजात दे दिए। इसके बाद युवक ने उनसे तीन कैंसिल चेक मांगे। इस पर पुनीत ने बैंक आफ बड़ौदा के खाते के तीन कैंसिल चेक उसे दे दिए। चेक पर साइन नहीं किए गए थे और चेक पर कैंसिल भी लिखा था।
करीब दो सप्ताह पहले शातिर कागजात लेकर गया था, इसके बाद किसी काम के सिलसिले में पुनीत को बैंकॉक जाना पड़ गया। शनिवार को उनके खाते से शातिर ने एक चेक लगाकर 84 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर मैसेज आया तो पुनीत दंग रह गए। उन्होंने यह सूचना तुुरंत परिजनों को दी। इस सूचना पर पुनीत का भाई कमल बैंक गए, वहां पता चला कि शातिर ने चेक पर अपना नाम लिखकर फर्जी साइन करके क्लीयर करा लिया। चेक उसी नाम से क्लीयर हुआ है, जो उसने बताया था। इसके बाद कमल ने अपने भाई पुनीत का खाता फ्रीज करा दिया ताकि और रुपये न निकल सके। खाता फ्रीज कराने के बाद पुनीत का भाई कमल एमआईई चाकी गया। वहां पुलिस से शिकायत देनी चाही तो पुलिस कर्मियों ने तर्क दिया कि जिसके साथ ठगी हुई है, उसे ही शिकायत देनी होगी। उससे पूछताछ भी की जाएगी। उधर, सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आती है। यदि आती है तो कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
-