फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी की बोतल खरीदने के बहाने ढाबे के कारिंदे को नजदीक बुलाया, फिर मार दी गोली

पानी की बोतल खरीदने के बहाने ढाबे के कारिंदे को नजदीक बुलाया, फिर मार दी गोली

Sat, 23 Mar 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पानी की बोतल खरीदने के बहाने ढाबे के कारिंदे को नजदीक बुलाया, फिर मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव आसौदा में फाग की रात नकाबपोश युवकों ने पानी की बोतल खरीदने के बहाने एक ढाबे के कारिंदे को गोली मार दी। गोली कारिंदे के पांव पर लगी है, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन माजरी निवासी एक युवक पर शक जाहिर किया गया है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात वीरवार रात करीब 12 बजे की है। दरअसल, आसौदा निवासी गुलाब सिंह व उसका भाई संदीप आसौदा रोड स्थित ढाबे पर बतौर सेल्समैन काम करते हैं। वीरवार की रात भी दोनों ड्यूटी पर थे। पुलिस को दी शिकायत में गुलाब सिंह ने कहा है कि रात को बाइक सवार दो युवक ढाबे पर आए। दोनों नकाबपोश थे। एक युवक तो बाइक के पास खड़ा हो गया, जबकि दूसरा लोहे के सरियेदार गेट के पर आया और पानी की बोतल मांगी। मैंने इनकार किया तो वो बोला कि हमारा एक्सीडेंट हो गया है। जब मैं पानी की बोतल लेकर गेट के पास पहुंचा तो उक्त युवक ने मुझ पर गोली चला दी। गोली बायीं पांव में जांघ के पास लगी। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आसौदा की ओर भाग गए। फिर मेरे भाई संदीप ने मुझे संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

माजरी निवासी युवक पर जताई आशंका
रात को हुई इस वारदात को पिछले साल माजरी में हुए वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अप्रैल 2018 में गुलाब का माजरी निवासी कपिल के साथ झगड़ा हो गया था। उस झगड़े में कपिल गोली लगने से घायल हो गया था। उस मामले में गुलाब गिरफ्तार भी हुआ था, फिलहाल जमानत पर है। गुलाब ने भी पुलिस को यही शिकायत दी है कि कपिल ने उस पर गोली चलाई है। खैर, असल कारण क्या है ये तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायल ने जिस युवक पर शक जताया है, उसे भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। आसौदा थाने व सीआईए की टीमें जांच में लगी हुई हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल, एसएचओ, आसौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed