फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर के रामनगर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी के समायोजन बनी प्लान

शहर के रामनगर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी के समायोजन बनी प्लान

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के रामनगर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी के समायोजन बनी प्लान

विज्ञापन
चरखी दादरी। रामनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के दूषित पानी से निजात पाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग नया प्लान तैयार कर रहा है। गांव खेड़ी सनसनवाल के दो एकड़ जमीन में स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। इससे जहां किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगे वहीं शहर को दूषित पानी से निजात मिल पाएगा। इसे लेकर अधिकारियों की टीम ने साइट का दौरा कर लिया हैै। इस एसटीपी में आधे शहर का दूषित पानी गिरता है। एक साल से सीवरेज सिस्टम चरमराया होने लोग परेशान हैं। सीवर बैक मारने और ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं।
शहर के रामनगर ट्रीटमेंट प्लांट में शहर के सीवर के पानी का समायोजन नहीं हो पा रहा है। इस प्लांट में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी का स्टोरेज टैंक बना रखा है। खासकर बारिश के दिनों में यह टैंक ओवरफ्लो हो जाता है। इससे आसपास के खेतों में दूषित पानी का जमाव होने पर किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं आसपास का वातावरण भी प्रदूषित बना रहता है। इसके समीप ही अनाज मंडी भी स्थित है। शहर का करीब 50 प्रतिशत सीवर का पानी रामनगर प्लांट में जाता है। पुराने शहर का दूषित पानी इस प्लांट मेें जाता है। अब यह स्टोरेज टैंक जवाब देने लगा है। ट्रीट पानी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अब विभाग का प्लान है कि इस दूषित पानी को ड्राई एरिया में पहुंचा दिया जाए ताकि वहां किसान जरूरत के अनुसार फसलों की सिंचाई कर सके। इस एरिया में पानी सूख भी जल्दी जाता है। रेतीला एरिया होने की वजह से यहां पानी का समायोजन करना आसान भी होगा।
विज्ञापन


दो एकड़ में स्टोरेज टैंक बनाए जाने की प्लानिंग
रामनगर प्लांट से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव खेड़ी सनसनवाल में दूषित पानी का स्टोरेज टैंक बनाए जाने की प्लानिंग है। दो एकड़ में स्टोरेज टैंक बनाए जाने की योजना है। यहां टैंक बनने पर आसपास के खेतों की सिंचाई हो सकेगी। सूखा क्षेत्र होने की वजह से पानी का लंबे समय तक जमाव भी नहीं हो सकेगा। इस क्षेत्र का दौरा कर विभाग के अधिकारी जायजा ले चुके हैं। इस बारे में अधिकारियों ने गांव खेड़ी सनसनवाल के ग्रामीणों से भी बात की है। विभाग के अधिकारियों को इस बारे में पॉजिटिव रेस्पांस मिलने पर इस पर काम शुरू कर दिया है। इसका प्रपोजल तैयार कर जल्द ही हेड ऑफिस भेजा जाएगा। इसके लिए आवश्यक बिंदुओं का अध्ययन किया जा रहा है ताकि पूरा ड्राफ्ट तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed