फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मछली पकडने तालाब में उतरा श्रमिक डूबा, घबराए दोस्तों ने 20 घंटे बाद दी परिजनों को सूचना

मछली पकडने तालाब में उतरा श्रमिक डूबा, घबराए दोस्तों ने 20 घंटे बाद दी परिजनों को सूचना

Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मछली पकडने तालाब में उतरा श्रमिक डूबा, घबराए दोस्तों ने 20 घंटे बाद दी परिजनों को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। बाढ़सा गांव के तालाब में सोमवार की शाम तीन दोस्त मछली पकड़ने के लिए पहुंचे। इनमें से एक तालाब में उतरा और वह डूब गया। इससे अन्य दोनों दोस्त घबरा गए और उन्होंने 20 घंटे बाद परिजनों को श्रमिक के डूबने की सूचना दी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

गुभाना गांव के हॉट मिक्स प्लांट पर मजदूरी करने वाले श्रमिक सुनील कुमार, राकेश और खुशी सोमवार की देर शाम बाढ़सा गांव में मछली पकड़ने गए थे। जब वह मछली पकड़ रहे थे तो सुनील (21) पानी में डूब गया। साथियों ने सुनील को बचाने का प्रयास किया मगर वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। कुछ देर बाद सुनील दिखाई नहीं दिया। सुनील के डूबने के बाद श्रमिक खुशी व राकेश भी घबरा गए और गुभाना गांव में अपने कमरे पर भाग गए। दोनों ने रात के समय किसी को भी घटना से अवगत नहीं करवाया। मंगलवार की दोपहर तक भी सुनील के डूबने की जानकारी किसी को नहीं दी थी। दोपहर बाद जब सुनील के बड़े भाई सोहन ने तलाश की तो श्रमिकों ने सुनील के डूबने की जानकारी दी। सोहन को जब सुनील के डूबने के बारे में बताया गया तो पुलिस को भी घटना से अवगत करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राकेश व खुशी द्वारा बताए गए घटना स्थल पर सुनील की तलाश की। तलाश करने पर दोपहर करीब 1 बजे तालाब में सुनील का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी अशोक दहिया का कहना है कि सुनील के भाई सोहन की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई है। तालाब में सुनील का शव मिला है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed