{"_id":"5c155102bdec225b565de9f4","slug":"51544900866-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसकर हजारों का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में घुसकर हजारों का सामान चुराया
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव घसोला में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान में घुसकर हजारों की नकदी और सामान चुरा लिया। परिजनों की नींद खुलने पर चोर भाग गए। सदर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव घसोला में रात को चोर सतीश कुमार के मकान में घुसे। उस समय परिजन सो रहे थे। चोरों ने ताला तोड़ा। कुछ देर बाद परिजनों की नींद खुल गई। परिजन उठकर बाहर आए तो चोर भाग गए। पुलिस शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि चोर जाते समय करीब पांच हजार का सामान चुराकर ले गए। चोरों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में इसकी शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मौके का मुआयना किया। सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर लिया है।