फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान के घर के दिन-दहाड़े सात ताले तोड़कर चोरों ने आठ हजार की नकदी, 90 ग्राम सोने और सवा किलो चांदी के जेवरात चुराए

किसान के घर के दिन-दहाड़े सात ताले तोड़कर चोरों ने आठ हजार की नकदी, 90 ग्राम सोने और सवा किलो चांदी के जेवरात चुराए

Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर के दिन-दहाड़े सात ताले तोड़कर चोरों ने आठ हजार की नकदी, 90 ग्राम सोने और सवा किलो चांदी के जेवरात चुराए
बाढड़ा। खेत में परिवार सहित गए भांडवा निवासी एक किसान के घर को चोरों ने दिन-दहाड़े अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के सात ताले तोड़कर आठ हजार की नकदी 90 ग्राम सोने और करीब सवा किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। किसान जब दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर लौटा तो उसे वारदात का पता चला। इसके बाद उसने मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना में करीब साढ़े चार लाख रुपये के नुकसान की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भांडवा निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह किसान है। शनिवार शाम वह खेत में चला गया था। पीछे से उसका बेटा और पत्नी घर पर थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वो दोनों भी घर के कमरों को ताला लगाकर खेत की तरफ आ गए। नरेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह अपने बेटे सहित घर पर पहुंचा तो कमरों और रसोई का ताला टूटा मिला। नरेंद्र ने बताया कि इस पर उसे लगा कि उसकी पत्नी और बेटा ताले बंद करके ही नहीं गए। उसने बताया कि जब कमरों के अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। उसने बताया कि एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह माजरा देखकर उसे हैरानी हुई और इसी दौरान पड़ोस के लोग भी उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि जब उसने सामान की जांच की तो अलमारी, संदूक, सूटकेस और तिजोरी के ताले भी टूटे मिले। नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने गहने कपड़ों में छुपाकर रखे हुए थे लेकिन चोरों ने बड़े आराम से कपड़ों की तलाशी लेकर सामान पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने घर पर रखी नकदी और गहने संभाले तो उन्हें आठ सोने-चांदी की अंगुठियां, एक सोने की चैन, आठ हजार रुपये की नकदी और करीब सवा किलोग्राम चांदी के गहने चोरी मिले। पीड़ित ने बताया कि हर दीपावली पर वह लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदता था और करीब 15 मूर्तियां चोर अपने साथ ले गए। इसके अलावा करीब 30 चांदी के सिक्के भी उसके चोरी हुए हैं। पीड़ित ने बताया इसके तुरंत बाद उसन बाढड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके पर पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed