फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में टहलने गए युवक को मारी गोली, जख्मी

खेत में टहलने गए युवक को मारी गोली, जख्मी

Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खेत में टहलने गए युवक को मारी गोली, जख्मी

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुई रंजिश फिर भड़क गई। सोमवार की देर शाम एक पक्ष के तीन युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली युवक की बाजू में लगी है, वह नागरिक अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
गांव का निवासी हरिओम (29) सोमवार की देर शाम को खेतों में टहलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां गांव के निवासी तीन युवक अमित, मोहित और नितिन आ गए। उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने हरिओम को धक्का दे दिया और अमित ने पिस्तौल निकाल ली। बताते हैं कि अमित ने जब पहली गोली चलाई तो हरिओम बच गया, लेकिन भागते समय दूसरी गोली उसकी बाजू में लग गई। हमला करने के बाद तीनों युवक वहां से भाग गए। जख्मी हरिओम ने परिजनों को अवगत कराया तो वे उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। फिलहाल उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से एक टीम गांव बराही रवाना हुई और दूसरी टीम बयान लेने के लिए अस्पताल में पहुंची। हरिओम के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों युवकों की तलाश शुरू की। देर रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

बदले की रंजिश में मारी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर गांव के इन दोनों पक्षों में जनवरी माह में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो तब हरिओम ने अमित पर जानलेवा हमला किया। उस दौरान अमित को गोली तो नहीं लगी थी लेकिन जानलेवा हमले के आरोप में हरिओम और उसके भाई को हवालात जाना पड़ा। गत 31 मई 2018 को दोनों भाई जमानत पर आए थे। उक्त हमले की रंजिश में सोमवार को अमित ने हरिओम पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच शुरू की
हरिओम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमित कुमार
-एसएचओ, लाइनपार थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed