फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने ठगे काग्रेस प्रदेश सचिव के कंगन

मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने ठगे काग्रेस प्रदेश सचिव के कंगन

Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मंदिर का पता पूछने के बहाने शातिरों ने ठगे काग्रेस प्रदेश सचिव के कंगन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर में बुजुर्ग महिलाओं के साथ लगातार ठगी की वारदातें हो रही हैं। इस बार तो शातिरों ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव को शिकार बना लिया। रोहतक से बहादुरगढ़ में एक परिचित के यहां आई कांग्रेस प्रदेश सचिव को शातिरों ने पहले तो मंदिर का पता पूछने के बहाने स्कूटी पर बैठाया, इसके बाद बातों में उलझा कर उसका सोने का कंगन उतरवा लिया। स्कूटी और बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव धनपति हुड्डा बुधवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 में आई थी। परिचितों के घर पहुंचने से पहले ही शातिरों के चंगुल में फंस गई। धनपति ने कहा कि बीतेे दिनों सेक्टर-2 निवासी उसके भतीजे का हृदयाघात से निधन हो गया था। बुधवार को उसकी रस्म तेरहवीं थी। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो बुधवार की सुबह रोहतक से बहादुरगढ़ के लिए चली। सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वह बस से उतर गई और यहां से उसने सेक्टर-2 के लिए आटो पकड़ा। सेक्टर-2 में पहुंचने पर आटो से उतरी और पैदल ही भतीजे के घर के लिए चल दी। वहां एक स्कूल के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। उक्त व्यक्ति ने भैरो मंदिर का पता पूछा। इसी दौरान बाइक सवार दो और व्यक्ति वहां आ गए। उक्त तीनों ने उसे बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

बकौल धनपति, बात बातों में उन्होंने कुछ सूंघा दिया, जिससे उसकी सुधबुध खो गई और वह उक्त शातिर की स्कूटी पर बैठ गई। वे तीनों उसे एक स्थान पर ले गए, वहां उसका तीन तोले का सोने का कड़ा उतरवा लिया। इसके बाद उन्होंने उसे स्कूटी से उतार दिया और भाग गए। हालांकि स्कूटी से उतरते वक्त वह होश में आ चुकी थी, मगर शातिरों के पास चाकू होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। वह सामने आने पर तीनों को पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की नजर में आए शातिर
धनपति हुड्डा के साथ ठगी की वारदात करने वाले आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। एक स्थान पर तो हुड्डा खुद स्कूटी के पीछे बैठी नजर आई है। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था, सीसीटीवी में चार आरोपी देखने को मिले हैं। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शातिर गिरोह सक्रिय
शहर में बुजुर्ग महिलाओं को बहकाकर, सुंघाकर उनके साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में यहां इस तरह की कई वारदात हो चुकी है। गत 1 जून को मेन बाजार निवासी सुशीला ठगी का शिकार हुई। गत 19 मई को किला मोहल्ला में बुजुर्ग महिला चंद्रकांता से सोने की चूड़ियां ठगी गई थी। 10 मई को किला मोहल्ले में ही म्यूनिसिपल पार्क के पास एक महिला से सोने की चेन व अंगूठी उतरवाई गई थी। इससे पहले बालोर चुंगी के पास भी महिला को ठगने का प्रयास हुआ था। गौरतलब है कि इन तमाम वारदातों में शातिरों ने बुजुर्ग महिलाओं से मंदिर का पता पूछा कर ही ठगा है।

अधिकारी बोले
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार शातिर दिखाई दे रहे हैं, मगर चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। महिला के बताए हुलिये अनुसार स्केच भी बनवाए जाएंगे। जल्द से जल्द उक्त शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आमजन भी जागरूक रहें, किसी अंजान के बहकावे में न आएं।
-पवन कुमार, प्रभारी, सेक्टर-6, पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed