{"_id":"5a85e6c34f1c1b514a8b9858","slug":"51518724803-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गांव सिलोठी में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार राहुल (16) नौंवी कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम को वह अपने पिता मेहर सिंह के साथ खेतों में पानी देने गया था। पानी देने के बाद पिता-पुत्र रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वे खेतों के कच्चे रास्ते से सड़क पर चढ़ रहे थे तो इस दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से मेहर सिंह साइड में गिर गया, लेकिन राहुल ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शहर एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।