{"_id":"5a8498c34f1c1b805a8b9dd4","slug":"51518639299-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाड़ी खेड़ा में पशु अस्पताल में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाड़ी खेड़ा में पशु अस्पताल में मिला युवक का शव
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
संदिग्ध परिस्थितियों में गांव रिवाड़ी खेड़ा में मंगलवार की रात टहलने के लिए घर से निकले युवक का बुधवार की दोपहर गांव के पशु अस्पताल में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वीरवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
पुलिस के अनुसार रिवाड़ी खेड़ा का निवासी रामबीर (23) मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसे गांव में कई संभावित स्थानों पर तलाशा गया। बुधवार की दोपहर तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद गांव के पशु अस्पताल में किसी युवक की नजर रामबीर के शव पर पड़ी तो उसने पशु अस्पताल के कर्मचारियों को बताया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले आई। रामबीर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। न ही परिजनों ने किसी के खिलाफ बयान दिया है। पुलिस वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। मृतक रामबीर अविवाहित था और आईटीआई करने के बाद कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन
अधिकारी बाले
उधर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।