फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, चार घायल

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, चार घायल

Thu, 08 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर कार की टक्कर लगने से अध्यापिकाओं की कैब (टाटा मैजिक) पलट गई। हादसे में कैब में सवार बहादुरगढ़ निवासी एक अध्यापिका की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अध्यापिकाएं घायल हो गई। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
मृतका की पहचान दयानंद नगर निवासी मुकेश देवी (38) के रूप में हुई है। दरअसल, मुकेश देवी गांव मांडोठी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत की टीचर थी। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद रोजाना की तरह वो और कुछ अन्य अध्यापिकाएं बहादुरगढ़ जाने के लिए एक टाटा-मैजिक में सवार हुई। कैब बहादुरगढ़ में सराय-नयागांव चौक पर पहुंची ही थी कि नयागांव की तरफ से आई ऑल्टो कार सराय मार्ग की तरफ मुड़ने लगी। इसी दौरान कार की मैजिक से टक्कर हो गई। भिड़ंत में कैब पलट गई। हादसे में शिक्षिका मुकेश बाहर गिर गई और कैब के नीचे दब गई। कैब के नीचे दबने से शिक्षिका के सिर में अधिक चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने अन्य घायलों को संभाला और झज्जर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चारों घायल टीचर भी बहादुरगढ़ की निवासी
हादसे में इसी स्कूल की चार शिक्षिकाएं सुमन, आशा, सुनील और सीमा भी घायल हो गई। जबकि चालक सोनू को हल्की चोटें आई हैं। चारों टीचर बहादुरगढ़ निवासी हैं। इन चारों व अन्य टीचरों के साथ मृतका मुकेश मांडोठी निवासी सोनू की टाटा मैजिक कैब से रोजाना स्कूल आती-जाती थीं। हादसे से न केवल मांडोठी स्कूल बल्कि क्षेत्र के अन्य स्कूलों के टीचरों ने दु:ख जताया है। नागरिक अस्पताल में मृतका मुकेश के परिचित व काफी अध्यापक मौजूद थे। अध्यापकों व आस-पड़ोस के लोगों का कहना था कि मुकेश एक अच्छी टीचर होने के साथ-साथ सामाजिक महिला भी थी। मुकेश की मौत से दो बच्चों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया है। राहगीरों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक और अन्य मौके फरार हो गया। कुछ देर बाद चालक वहां आया और गाड़ी के कागजात लेकर फिर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर से जांच अधिकारी राजकुमार ने हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और घायलों के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed