फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवक से ठगे आठ लाख

नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवक से ठगे आठ लाख

Tue, 26 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवक से ठगे आठ लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एसबीआई में नौकरी दिलाने के नाम का झांसा देकर एक युवक से आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने उसे विश्वास में लेने के लिए बाकायदा स्टेट बैंक की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन फार्म भरवाएं थे। उक्त साइट पर ठगों ने उनके इंटरव्यू करके चयन की सूची भी अपलोड कर दी। इतना ही नहीं इसी वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित कर ज्वाइनिंग लेटर अपलोड करके अभ्यार्थियों का मेडिकल भी करवाया गया। लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो युवाओं को ठगी का पता चला।

ठगी का शिकार हुए शहर की देवनगर कॉलोनी निवासी शिलवंत ने बताया कि उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है। शिलवंत ने बताया कि उसका पुत्र सतीश एक कंप्यूटर सेंटर में फार्म भरने गया था और वहां अपना बायोडाटा छोड़ आया। सेंटर के संचालक ने फोन करके उसके बेटे को स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर भर्ती कराने की बात कही। उसने आश्वासन दिया कि बैंक के अधिकारियों के साथ उसके अच्छे संपर्क है और 10 लाख रुपये में पक्की नौकरी लगवा दूंगा। आरोपी ने मुझे झांसा देकर आठ लाख रुपये में बात पक्की कर ली। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed