{"_id":"5cc9f8cebdec22074f08bea2","slug":"41556740302-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ से रिटायर्ड व्यक्ति के खाते से निकाले 1.40 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएसएफ से रिटायर्ड व्यक्ति के खाते से निकाले 1.40 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दो सप्ताह पहले बीएसएफ से सेवानिवृत्त नूना माजरा के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात शख्स ने एक लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिए। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से मिली। यह शिकायत लेकर पीड़ित बैंक में पहुंचा, लेकिन बैंक अधिकारियों की ओर से कोई मदद न मिलने पर इसकी शिकायत उन्होंने थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस को दी शिकायत में नूना माजरा निवासी बनी सिंह ने बताया है कि वह सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त है। रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका अकाउंट है। 13 अप्रैल को उन्होंने अपने खाते से दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे, इसके बाद एक ट्रांजेक्शन और करते हुए दोबारा से 10 हजार रुपये निकाले। इस तरह कुल 20 रुपये अपने खाते से निकाले थे। इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह उनके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले गए, जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर आया। यह मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए और वे तुरंत रेलवे रोड पर स्थित बैंक में पहुंचे और अकाउंट से पैसे निकलने की सूचना अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि उनके खाते की पास बुक, एटीएम कार्ड भी उन्हीं के पास था, फिर भी किसी अज्ञात शख्स द्वारा अकाउंट से पैसे निकाले गए। कई दिनों तक वह बैंक के चक्कर लगाता रहा, लेकिन अधिकारियों की ओर से उनकी कोई मदद नहीं की गई। आखिरकार उन्होंने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी और अज्ञात शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
पर्स चोरी
वहीं दूसरी ओर सुरेश रानी निवासी देव नगर झज्जर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बुधवार को सेराजिम में थेरेपी लेने के लिए जा रही थी। जब वह झज्जर रोड पर स्थित सैय्यद के पास पहुंची तो किसी अज्ञात शख्स ने उनके बैग से पर्स चोरी कर लिया। इसमें 2300 रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य कई कागजात थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन चोर का अभी कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पर्स चोरी
वहीं दूसरी ओर सुरेश रानी निवासी देव नगर झज्जर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बुधवार को सेराजिम में थेरेपी लेने के लिए जा रही थी। जब वह झज्जर रोड पर स्थित सैय्यद के पास पहुंची तो किसी अज्ञात शख्स ने उनके बैग से पर्स चोरी कर लिया। इसमें 2300 रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य कई कागजात थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन चोर का अभी कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन