{"_id":"5bf067d1bdec2269a771761c","slug":"41542481873-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, तीन पर केस दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव हंसावास कलां में आपसी झगडे़ में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दिए बयान में गांव हंसावास कलां निवासी महिला मुकेश देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह मंदिर में जा रही थी। रास्ते में उसका पति मिल गया तो उसके साथ बाइक पर बैठ गई और वो दोनों मंदिर चले गए। जब वो दोनों वापिस घर आ रहे थे तो बस स्टैंड के समीप कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजन उपचार के लिए उसे दादरी के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां पुलिस ने घायल महिला के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ ेस दर्ज कर लिया।