फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक चालक से लूटपाट का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

ट्रक चालक से लूटपाट का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक से लूटपाट का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। मंदोली पेट्रोल के समीप ट्रक चालक से लूटपाट करने का पांचवां आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मौड़ी निवासी अगसर उर्फ धोलिया खान के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस इस मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पांचवें आरोपी को वीरवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

ज्ञात रहे कि गत 17 अप्रैल की रात मंदोली गांव के समीप बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक पुट्ठी समाण निवासी कृष्ण से मोबाइल व छह हजार की नकदी छीन ली थी। इसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी थी और पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। बुधवार को स्पेशल स्टाफ टीम ने एसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में मौड़ी गांव निवासी पांचवें आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed