{"_id":"5b2bf9254f1c1bc96b8b76ca","slug":"41529608485-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक, युवती और बालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक, युवती और बालक लापता
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। इलाके में अलग-अलग स्थानों से युवक, युवती और बालक लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा उन्हें हर संभावित स्थानों पर तलाशा जा चुका है, मगर उनका सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अब पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी सूचना में सिलोठी निवासी सीमा ने कहा है कि गत शनिवार को उसका बेटा सागर घर से बाहर गया था, मगर वापस नहीं आया। देर शाम तक नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। बीते पांच दिनों से उसे हर संभावित स्थानों और परिचितों के यहां तलाशा जा चुका है, मगर उसका सुराग नहीं लग पाया है। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उधर, एमआईई पार्ट बी से भी एक बालक लापता हो गया। यहां के निवासी अनिल ने कहा है कि पिछले वीरवार को उसका बेटा अभिषेक घर से बाहर चला गया, मगर वापस नहीं आया। वहीं शहर की उत्तम कॉलोनी से एक युवती लापता हो गई है। युवती सोमवार को घर से निकली थी, मगर वापस नहीं आ पाई है। इधर, सिटी थाना पुलिस ने युवती की तलाश में इलाके में सर्च अभियान चलाया।