फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक से मिलने पहुंचा फर्जी लेफ्टिनेंट दबोचा, सेना की वर्दी सहित काफी तादाद में दस्तावेज हुए बरा

चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक से मिलने पहुंचा फर्जी लेफ्टिनेंट दबोचा, सेना की वर्दी सहित काफी तादाद में दस्तावेज हुए बरा

Sat, 16 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक से मिलने पहुंचा फर्जी लेफ्टिनेंट दबोचा, सेना की वर्दी सहित काफी तादाद में दस्तावेज हुए बरा
सेना भर्ती कार्यालय निदेशक से मिलने पहुंचा फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर मिलने पहुंचे एक शख्स को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के शोभापुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की वर्दी सहित ओआरएम सीट, मार्कशीट सहित सेना के आई कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही हिसार कैंट से इंटेलिजेंस की टीम भी सिटी पुलिस थाने पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी गत फरवरी माह में भी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक अजीत सिंह पिल्लई से मिलने पहुंचा था। इस दौरान आरोपी ने खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताया। आरोपी ने अपनी तैनाती दिल्ली बेस कैंप में बताई थी। कर्नल पिल्लई से इसके बाद अमित ने फोन पर भी बातचीत की। कर्नल पिल्लई ने बताया कि उन्हें अमित पर शक हुआ तो उन्होंने बेस कैंप से उससे संबंधी जानकारी मांगी। इस दौरान पुष्टि हुई की इस नाम का कोई लेफ्टिनेंट कर्नल वहां नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम फर्जी लेफ्टिनेंट अपनी लग्जरी गाड़ी से कर्नल अजीत सिंह पिल्लई से मिलने पहुंचा। इसके तुरंत बाद कर्नल ने मामले की सूचना सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। पुलिस टीम गाड़ी सहित आरोपी व सारे दस्तावेजों को थाने ले आई। यहां सामान की जांच की तो पुलिस को एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, आर्मी का आई कार्ड, मुहर, काफी तादाद में मार्कशीट, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, आर्मी कार प्लेट सहित लेफ्टिनेंट की वर्दी भी बरामद हुई। आरोपी ने खुद का नाम अमित शर्मा बताया। देर शाम ही हिसार से आर्मी इंटेलिजेंस की टीम दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची। रात करीब दस बजे तक टीम आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती का झांसा देकर करता था ठगी
पुलिस ने आरोपी के पास से मिली युवाओं की मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेजों के बारे में जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि उसने कितने युवाओं को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस को उसके पास से युवाओं का रिकॉर्ड भी मिला है जिसकी छानबीन पुलिस व आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने शुरू कर दी है।

लग्जरी गाड़ी में आर्मी की नंबर प्लेट लगाकर घूमता था आरोपी
आरोपी अमित शर्मा से पुलिस ने सफेद रंग की सियाज गाड़ी भी बरामद की है। इस गाड़ी पर आर्मी की नंबर प्लेट लगी है और आगे-पीछे आर्मी भी लिखवा रखा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने बताया कि है यह गाड़ी उसे शादी में मिली थी। आरोपी की गाड़ी से ही पुलिस ने दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किया है।

कर्नल अजीत सिंह पिल्लई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवाओं को सेना में लगवाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था। वह कोई एजेंट नहीं है, फिर भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही अन्य बातों का खुलासा हो सकेगा।

इंस्पेक्टर गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी, चरखी दादरी

फरवरी माह में भी फर्जी लेफ्टिनेंट शख्स मेरे पास आया था। इसके बाद बीच में उसने मुझसे फोन पर बात की तो मुझे शक हुआ। आरोपी ने खुद को आर्मी बेस अस्पताल में नियुक्त बताया। मैंने आर्मी अस्पताल जाकर उसके बारे में पूछताछ की तो फर्जीवाड़े का पता चला। शुक्रवार को यह मेरे कार्यालय में आया तो मैंने पुलिस को मौके पर बुला लिया और मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को भी दे दी। आरोपी के खिलाफ मैंने पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी है।
-कर्नल अजीत सिंह पिल्लई, चरखी दादरी भर्ती कार्यालय निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed