फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूसरे की जमीन दिखाकर किसान से ऐंठ लिए साढ़े 15 लाख

दूसरे की जमीन दिखाकर किसान से ऐंठ लिए साढ़े 15 लाख

Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
दूसरे की जमीन दिखाकर किसान से ऐंठ लिए साढ़े 15 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एक शातिर व्यक्ति ने दूसरे की जमीन दिखाकर एक किसान से साढ़े 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। किसान को जमीन तो मिली नहीं और रुपये भी वापस नहीं मिल रहे। लगभग तीन साल तक चक्कर काटने के बाद उसे रुपयों के बदले धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित किसान ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उक्त व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ के नजदीक स्थित गांव दिचाऊ कलां (दिल्ली) का निवासी मुकेश किसान है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने कहा है कि अप्रैल 2014 में पड़ोसी सतीश उसके घर आया और बोला कि उसने बहादुरगढ़ के गांव ईस्सरहेड़ी में जमीन खरीदी है। वह उक्त जमीन पर प्लॉट काट रहा है। तुम भी उसमें से कुछ जमीन ले लो। आगे चलकर रेट बढेंग़े। दो-तीन दिन बाद वह फिर से उसके घर आया और उसे अपने साथ ईस्सरहेड़ी ले गया। इस दौरान पड़ोसी राजेश भी उनके साथ था। सतीश ने ईस्सरहेड़ी में उसे 688, 500 और 380 गज के तीन प्लॉट दिखाए। जमीन का रेट 7 हजार रुपये गज बताया। इसके बाद वे वापस आ गए।
विज्ञापन

सतीश को साढ़े 15 लाख रुपये दिए
मुकेश ने कहा कि उसका जमीन खरीदने का कोई विचार नहीं था। मगर सतीश बार-बार उसके घर आता रहा। 14 अप्रैल 2014 को सतीश उसके घर फिर आया। सतीश के बार-बार कहने पर उसनेे जमीन खरीदने की हां कर दी। तीनों प्लाटों की कुल कीमत 1 करोड़ 8 लाख 19 हजार 200 रुपये तय हुई। इसकी एवज में उसने सतीश को साढ़े 10 लाख रुपये बयाना दे दिया। सतीश ने उन्हें एग्रीमेंट के दस्तावेज बनाकर दे दिए। 14 दिसंबर 2014 तक शेष रुपये देने का समय तय हुआ। कुछ ही दिन बाद सतीश उनके पास फिर आया और बोला कि उसे रुपयों की जरूरत है। 5 लाख रुपये पार्ट पेमेंट दे दो। बाद में कट जाएगी। उसनेे 5 लाख रुपये राजेश की मौजूदगी में सतीश को दे दिए। दिसंबर 2014 को उसनेे सतीश से कहा कि अपने बाकी रुपये लेलो और जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करा दो। इस पर सतीश ने कहा कि जमीन की एनओसी नहीं मिल रही है। जल्द कागजात पूरे करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...फिर नहीं मिला सतीश
इसके बाद वह 14 दिसंबर को सतीश के घर गया तो वह नहीं मिला। उसके पिता राम कुमार थे। उनसे बात की तो बोले कि घबराने वाली कोई बात नहीं। सतीश के पास कॉल की तो फोन बंद था। पुन: उसके घर गया तो उसके पिता रामकुमार ने कहा कि सतीश वह जमीन तुम्हारे नाम नहीं करा सकता। वह उसने खरीदी ही नहीं है। तुमसे लिए रुपये सतीश ने खर्च कर दिए हैं। बाद में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उक्त जमीन किसी और की है। फिर उसने पड़ोसियों को इक्ट्ठा किया तो राम कुमार ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। पड़ोसी होने के नाते उसने उनको समय दे दिया। मगर वह टरकाते रहे। दो साल तक तक वह उनके घर के चक्कर लगाता रहा।
रुपयों के बदले मिली धमकी
26 अक्तूबर 2016 को उसके घर गया तो राम कुमार ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और बोला हमारे घर मत आना। जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बकौल मुकेश, उक्त सतीश ने धोखाधड़ी करके उससे साढ़े 15 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं जबकि उसके परिजन धमकी देते हैं। इससे पहले भी 13 नवंबर 2016 में वह थाने में शिकायत दे चुका है, मगर कोई कार्रर्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर से उसने थाने में शिकायत दी है।

मुकेश की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने सतीश के खिलाफ 420 और 506 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी एचसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

दूसरे की जमीन दिखाकर किसान से ऐंठ लिए साढ़े 15 लाख रुपये
-बहादुरगढ़ के ईस्सरहेड़ी गांव में दिखाई गई थी जमीन
-आरोपी के घर चक्कर लगा रहा है पीड़ित, अब मिल रही धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed