{"_id":"59b6f3384f1c1bec7f8b6164","slug":"41505162040-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर सुए घोंपे, बाद में सड़क किनारे छोड़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर सुए घोंपे, बाद में सड़क किनारे छोड़ गए
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सुर्खपुर गांव से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का गांव के ही चार युवकों द्वारा अपहरण कर उसे सुए घोंपने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी बेसुध होने पर युवक को गिरावड़ गांव के पास सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। छात्र को जब होश आया तो उसने किसी से मोबाइल लेकर अपने पिता को जानकारी दी। जिसके बाद घायल के पिता ने उसे वहां से उठाकर अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सुर्खपुर निवासी अजमेर ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही चार युवक उसके बेटे रूबल का रिट्ज कार में सोमवार देर शाम अपहरण करके ले गए और करीब तीन-चार घंटे बाद सुओं से हमला कर उसके बेटे को गंभीरावस्था में घायल कर गिरावड़ गांव के पास सड़क किनारे छोड़कर चले गए। जब रूबल को होश आया तो उसने किसी राहगीर से फोन मांगकर उसको सूचना दी। जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचका अपने बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सामान्य अस्पताल में नही पहुंची थी।
वर्जन
दुजाना चौकी प्रभारी पवनवीर ने बताया कि उनके पास युवक का अपहरण कर सुएं मारने की सूचना आई है। लेकिन वे अस्पताल में नहीं गए हैं। फिलहाल गांव में घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे।