फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में जा रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

खेत में जा रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
खेत में जा रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। घर से खेत में जा रहे मकड़ाना गांव निवासी एक किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में किसान गंभीर घायल हो गया। भिवानी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में घायल किसान सुखबीर ने बताया कि गत एक मार्च को शाम करीब साढ़े आठ बजे वह घर से खेत में जा रहा था। जब वह मुख्य सड़क पर पहुंचा तो एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे में बाइक चालक भी गिर गया। सुखबीर ने बताया कि इसके बाद उसके भाई इंद्रवेश ने उसे संभाला और उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed