फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खौफ का पर्याय बने कुख्यात अजय उर्फ डंका पर हमलावरों ने बरसाईं 22 गोलियां

खौफ का पर्याय बने कुख्यात अजय उर्फ डंका पर हमलावरों ने बरसाईं 22 गोलियां

Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
खौफ का पर्याय बने कुख्यात अजय उर्फ डंका पर हमलावरों ने बरसाईं 22 गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। अपराध की दुनिया में बीस साल से सक्रिय अजय उर्फ डंका की हमलावरों ने उसी के अंदाज में उसकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। डंका पर 22 गोलियां चलाई गईं। मामला गैंगवार से जुड़ा भी माना जा रहा है और पुलिस पुरानी रंजिश बता रही है। लेकिन हत्यारे कौन थे यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
अजय उर्फ डंका (35) कुख्यात बदमाश एवं शार्प शूटर रहा है। वह करीब 20 साल से अपराध की दुनिया में था। उस पर अब तक हत्या के 9 मामले समेत कुल 23 केस दर्ज थे। वर्ष-2016 में रोहतक के गांव बलियाणा में इसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी। इससे पहले 9 जुलाई 2013 को अपने दोस्त की पत्नी बिमला को भी अजय ने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


अविवाहित था अजय, आज भतीजी की सगाई
मूलत: मांडोठी निवासी अजय डीके उर्फ डंका पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के आदर्श नगर में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, वह अविवाहित था। अक्सर वार्ड पार्षद के कार्यालय में आता था। बुधवार की शाम को भी आया था। शाम को पार्षद पति कार्यालय बंद करके चला गया। इसके बाद कार्यालय के ऊपर बने कमरे में अजय व उसके दोस्त पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान उसने अपने दोस्तों को बताया कि वीरवार को भतीजी की सगाई है, सारे दोस्तों को चलना है। उसके बाद उसने कहा कि सगाई के बाद शादी की तैयारियों में लगना है भतीजी की शादी में काम के साथ खूब मस्ती भी करनी है। थोड़ी देर बाद जब पार्टी खत्म हुई तो वो अपने दोस्त अजय उर्फ अज्जू के साथ नीचे उतरा तो हमलावरों का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले, लगा आतिशबाजी हुई
हमलावरों ने अजय पर गोलियां चलाई तो साथी अजय उर्फ अज्जू जान बचाकर भागा। बदमाशों के जाने के बाद ऊपर मौजूद अन्य दोस्त भी वहां से निकल लिए। आसपास के दुकानदार भी सहम गए और उन्होंने अपने शटर बंद कर दिए। एक दुकानदार ने बताया कि वह दुकान में काम कर रहा था। इसी दौरान आतिशबाजी जैसी आवाज आई। बाहर देखा तो चार युवक एक युवक पर गोलियां चला रहे थे। हत्या के बाद लंबी सफेद कार में सवार हुए और झज्जर की तरफ भाग गए।


एक हमलावर को भी लगी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इनमें से एक हमलावर को भी पैर में गोली लग गई। पुलिस ने शहर के तमाम निजी अस्पताल व क्लीनिक खंगाल डाले लेकिन घायल हमलावर कहीं नहीं मिला। हालांकि एसपी पंकज नैन, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, सिटी एसएचओ सुरेंद्र सिंह, सेक्टर छह एसएचओ रवि कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। युवक को कितनी गोलियां लगी हैं ये तो पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा, लेकिन सिर, छाती व पेट में गोलियों के 9 निशान मिले हैं। वारदात स्थल के पास से पुलिस ने 22 गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed