फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चालक ने पिकअप गलत दिशा में मोड़ी, पीछे आ रही आई-10 टकराई, स्विफ्ट भी पलटी

चालक ने पिकअप गलत दिशा में मोड़ी, पीछे आ रही आई-10 टकराई, स्विफ्ट भी पलटी

Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
चालक ने पिकअप गलत दिशा में मोड़ी, पीछे आ रही आई-10 टकराई, स्विफ्ट भी पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली रोड स्थित शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पर पिकअप चालक की गफलतबाजी से पीछे से आ रही दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इनमें आई-10 कार पिकअप से ही टकरा गई जबकि स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों गाड़ियों में सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में शहर की शंकर कालोनी निवासी मनोज बंसल ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी मीनाक्षी व आदमपुर डाढ़ी निवासी अपनी साली पूनम के साथ निजी काम से अपनी आई-10 कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। उनके पीछे उनके परिवार के ही आदमपुर डाढ़ी निवासी योगेश और सुनील स्विफ्ट कार में सवार थे। जब वो रामबाग से निकलकर शहीद राजेंद्र फिलिंग स्टेशन के समीप पहुंचे तो उनके आगे चल रही पिकअप के चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमाकर पिकअप गलत दिशा में मोड़ दी। इसके चलते उनकी आई-10 कार पिकअप से टकरा गई जबकि पीछे आ रही स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें गाड़ियों से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed