फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रिश्ते में मामला लगने वाले शख्स ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रचाया विवाह, गन प्वाइंट पर करता रहा दुष्कर्म

रिश्ते में मामला लगने वाले शख्स ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रचाया विवाह, गन प्वाइंट पर करता रहा दुष्कर्म

Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते में मामला लगने वाले शख्स ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रचाया विवाह, गन प्वाइंट पर करता रहा दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को हिसार की एक यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने गए रिश्ते में मामा लगने वाले शख्स ने नशीला पदार्थ पिला विवाह रचा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गन प्वाइंट पर कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने बुधवार को दादरी सदर पुलिस थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत सौंपी। सदर थाना पुलिस ने इस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार पुलिस से संपर्क साधकर उन्हें दादरी थाने बुला लिया और युवती को पुलिस के साथ भेज दिया। अब मामले की आगामी जांच हिसार पुलिस करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय छात्रा की चाची के चचेरे भाई का उनके घर पारिवारिक लिहाज से आना-जाना है। पांच जुलाई को आरोपी पीड़िता को हिसार स्थिति एक यूनिवर्सिटी में एमएससी में दाखिला दिलाने के लएि अपने साथ बाइक पर पर ले गया था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अपने किसी परिचित के पास ले गया और वहां उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दे दी। पीड़िता ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और उसके नशे में होने का फायदा उठाकर उसके दस्तावेजों पर आरोपियों ने हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता का आरोप है कि इन दस्तावेजों के सहारे उसने उससे शादी कर ली और हिसार सेफ हाउस की शरण ले ली। पीड़िता ने बताया कि वहां उससे आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद और कई जगहों पर आरोपी ने उसके साथ गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया। उसे बात करने के लिए फोन तक नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जैैसे-तैसे वह आरोपी के चुंगल से निकली और थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस को सौंपी। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस ने भिवानी के हनुमान ढाणी टिब्बा निवासी आरोपी अमित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली और हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने बुधवार देर शाम ही पीड़िता को हिसार पुलिस के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


हमें क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत सौंपी थी जिसके आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित को हिसार पुलिस को हमने सौंप दिया है ओर अब हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगराम, सदर थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed