{"_id":"5cbb888dbdec2214586c5471","slug":"21555794061-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
झज्जर। पुलिस ने हत्या के एक मामले में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सूरजमल निवासी गांव भूरावास जिला झज्जर के तौर पर की गई। थाना प्रबंधक निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद झज्जर की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
साल्हावास थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया की 14 अप्रैल 2019 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भूरावास निवासी बलवान जली हुई अवस्था में सामान्य अस्पताल झज्जर से पीजीआई रोहतक के लिए उपचार के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल एवं उपचाराधीन बलवान के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पीजीआई रोहतक में दर्ज किए। उपचाराधीन बलवान ने बताया कि प्लॉट के मामले में वह सूरजमल के घर पैसे लेने गया था। जहां पर सूरजमल उसके साथ लड़ाई करने लगा। उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया और सूरजमल ने तेल छिड़क कर आग लगा दी। आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रबंधक ने बताया कि वारदात के दौरान जलने से गंभीर रूप से घायल बलवान की उपचार के दौरान 19 अप्रैल 2019 को मौत हो गई। इस पर केस में हत्या की धारा जोड़ी गई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एएसआई सुखपाल की पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके गांव से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।