फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेटे के इलाज के लिए रखे पैसे ले गए चोर

बेटे के इलाज के लिए रखे पैसे ले गए चोर

Fri, 12 Apr 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बेटे के इलाज के लिए रखे पैसे ले गए चोर
बादली। कस्बे के एक मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर मकान में घुसकर लाखों की नकदी समेत सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता पत्नी रोहताश निवासी बादली ने कहा है कि वह पिछले कई दिनों से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थी। अस्पताल में उनके बेटे का इलाज चल रहा है। घर पर ताला लगा रखा था और मंगलवार को जब वे घर पर आए तो सभी ताले टूटे हुए मिले। कमरों में लगे तालों को टूटा देखकर सदस्यों के होश उड़ गए। कमरों के अंदर सामान देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था जबकि एक लाख 25 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन सहित अन्य सोने और चांदी के सभी कीमती जेवरात गायब थे। सुनीता ने बताया कि जब घर का सामान नहीं मिला था तो पीछे का दरवाजा भी चेक किया। मकान के पिछले हिस्से का दरवाजा भी टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पताल में थे परिवार वाले
पीड़ित परिवार दो दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करा रहा था। बेटे की तबीयत गंभीर थी और दो दिनों से परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में देखरेख में लगे थे। सुनीता के अनुसार लड़के के इलाज के लिए ही घर पर सवा लाख रुपये रखे हुए थे। इलाज को लेकर परिवार पहले ही काफी चिंतित था जबकि अब चोरी के बाद परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बादली थानेे के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed