फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी शहर व सात गांवों में बीएसएफ के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

बेरी शहर व सात गांवों में बीएसएफ के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

Sat, 23 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बेरी शहर व सात गांवों में बीएसएफ के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस द्वारा बीएसएफ की सशक्त टुकड़ी के साथ मिलकर शुक्रवार को जिले में शांति, सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से थाना बेरी के एरिया में फ्लैग मार्च किया गया। एसएसपी अशोक कुमार के आदेशानुसार बेरी विधानसभा क्षेत्र के शहरी व देहात एरिया में जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बेरी के उप पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर एसएसपी अशोक कुमार के दिशा निर्देशानुसार आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा बेरी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च बेरी शहर से आरंभ होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए गांव बाघपुर, दुबलधन, सिवाना, चिमनी, ढराना, बिशान, गोच्छी से होते हुए बेरी पहुंचा। आमजन को शांति एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीएसएफ के अधिकारी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों सहित जिला पुलिस की सशस्त्र टुकड़ियों व झज्जर पुलिस की अन्य टीमों सहित करीब 90 जवानों द्वारा बेरी विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग एरिया से होते हुए फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed