फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वैन की जाली काटकर तीन हवालाती कूदे, एक काबू

वैन की जाली काटकर तीन हवालाती कूदे, एक काबू

Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
वैन की जाली काटकर तीन हवालाती कूदे, एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सोनीपत की सीजेएम सुखप्रीत की कोर्ट में पेशी पर गए चार हवालातियों में से तीन हवालाती वैन की जाली काटकर झज्जर के गुरुग्राम बाईपास के नजदीक वैन से कूद गए। वैन से कूदकर भाग रहे एक हवालाती को तैनात गार्द के जवानों ने काबू कर लिया, जबकि दो भाग गए। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को दुलीना जेल से चार हवालातियों दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी नजफगढ़, आकाश पुत्र आजाद निवासी जनता कॉलोनी रोहतक, अंकित पुत्र बिजेंद्र निवासी दिचाऊ कलां तथा टिंकू पुत्र बलवान को सोनीपत पेशी पर ले जाया गया था। इसमें से दीपक, आकाश तथा अंकित की एक ही मामले में सीजेएम सुखप्रीत की कोर्ट में चोरी के मामले में पेशी थी। शाम को करीब साढे़ छह बजे जब वैन ने दुलीना जेल जाने के लिए फ्लाईओवर के साइड से टर्न लिया तो पहले ब्रेकर पर दीपक और आकाश कूद गया। इसके अगले ब्रेकर पर जैसे ही अंकित ने छलांग लगाई तो वैन में सवार पुलिसकर्मियों को पता लग गया। इसके बाद उन्होंने अंकित को पीछे से गोली मारने की बात कही तो वह रुक गया। इस पर पुलिस जवानों ने उसे काबू कर लिया। वहीं इस बारे में एसएसपी अशोक कुुमार को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर में बताएंगे। लेकिन उसके बाद उन्होंने फोन नहीं उठाया।

छत के पास से काटी जाली
वैन से फरार होने वाले आरोपियों ने छत के पास बनी जाली को काटा था। जो कि जमीन से करीब आठ फीट की ऊंचाई पर है। वहीं जाली का साइज करीब 9 इंच है। जाली के ऊपर बने छत के हिस्से को आरोपियों ने ऊपर की तरफ मोड़ दिया था, जिससे करीब वन बाई वन फीट का एरिया निकलने के लिए बन गया था। इसमें से आरोपी छलांग लगाकर फरार हुए।
विज्ञापन


पांच पुलिसकर्मियों की थी वैन पर ड्यूटी
हवालातियों को पेेेशी पर ले जाने के लिए झज्जर पुलिस के पांच जवानों की ड्यूटी थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि सोनीपत में पेशी के दौरान आरोपियों के किसी साथी ने जाली काटने के लिए कोई औजार मुहैया करवाया है, जिससे कि आरोपी जाली काटकर फरार हुए। यह भी गुंजाइश है कि जाली पहले से ही इतनी कमजोर थी कि आरोपियों ने उसे हाथ से तोड़ दिया। अभी इस पर पुलिस के द्वारा जांच की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक पर दो व आकाश पर दर्ज है आठ मामले
भागने वाले हवालाती दीपक के खिलाफ दो और आकाश के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। वहीं अंकित के खिलाफ चार तथा टिंकू के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूटपाट व आर्म्स एक्ट में ही मामले दर्ज हैं।


देर रात तक तलाश में जुटे रहे पुलिसकर्मी
आरोपियों के फरार होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। घटना के बाद एसएसपी अशोक कुमार, डीएसपी हंसराज बिश्नोई तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। घटनास्थल से करीब एक दो किलोमीटर के एरिया तक खेतों में पुलिस सरसों की फसल में आरोपियों को तलाशती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed