{"_id":"5c5607b5bdec224bbb20988c","slug":"21549141941-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनाला रोड पर दुकान गिराने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परनाला रोड पर दुकान गिराने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज
विज्ञापन
दुकान गिराने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज
बहादुरगढ़। परनाला रोड स्थित एक दुकान गिराए जाने पर शनिवार को विवाद गहरा गया। सुनवाई न होते देख पूर्व मंत्री के बेटे व अन्य लोग सिटी थाने के बाहर आ धमके। लगभग आधे घंटे तक ये लोग थाने के गेट पर खड़े रहे। एसएचओ आए तो गेट पर ही लोगों ने उन्हें अपनी समस्या बतलाई।
दरअसल, परनाला रोड पर पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार की एक दुकान है। इस दुकान को लेकर उनका व एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। जगदीश के मुताबिक, उक्त सोनू की दुकान पर गलत नीयत है। इस संबंध में सिटी थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सीएम विंडो में भी शिकयत दी। शिकायतों पर संज्ञान नहीं हुआ और उक्त शख्स ने उसकी दुकान गिरा दी। दुकान गिरी तो जगदीश नंबरदार उनका परिवार व कई राजनीतिक लोग सिटी थाने के बाहर पहुंचे। यहां थाने में एसएचओ नहीं थे तो ये गेट पर ही खड़े हो गए। हंगामे सी स्थिति हो गई। एसएचओ आए तो इन्होंने अपनी समस्या उनको बताई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पार्षद राजपाल आदि भी मौजूद थे। इन्होंने पुलिस से जगदीश को न्याय दिलाने की बात कही।
उधर, सिटी थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी तेलूराम ने कहा कि मामला जमीन से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर सोनू निवासी मातन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही इसे सुलझाया जाएगा।