फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निजी क्लीनिक में चल रहा था गर्भपात का खेल, बोगस क्लाइंट की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भंड़ाफोड़

निजी क्लीनिक में चल रहा था गर्भपात का खेल, बोगस क्लाइंट की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भंड़ाफोड़

Fri, 07 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
निजी क्लीनिक में चल रहा था गर्भपात का खेल, बोगस क्लाइंट की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भंड़ाफोड़

विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोगस क्लाइंट का सहारा लेकर शहर में चल रहे गर्भपात के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अस्पताल से गर्भपात के औजार बरामद किए हैं। गर्भपात की तैयारी कर रही अस्पताल की नर्स को भी विभाग की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। क्लीनिक पर हो रहे गैर कानूनी कार्य की शिकायत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिटी थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो नर्स बिमला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि लोहारू रोड स्थित धनखड़ हेल्थ केयर सेंटर पर रुपये लेकर महिलाओं को गर्भपात कराया जाता है। इस सूचना के आधार पर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बिसात बिछाई। सीएमओ ने डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी, एमएसओ अनीता गुलिया और ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत कुमार की एक तीन सदस्यीय टीम गठित की। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला को भी गर्भपात के लिए क्लीनिक पर जाने के लिए राजी किया। सूत्रों की मानें तो महिला ने क्लीनिक पर जाकर जब स्टाफ से बातचीत की तो वह गर्भपात कराने के लिए राजी हो गई। यह सौदा 4000 रुपये में तय हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस से मदद मांगी। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला को टीम ने चार हजार रुपये थमाए और इससे पहले इन पर निशानी की गई। महिला ने क्लीनिक पर जाकर यह रुपये वहां तैनात स्टाफ को दे दिए। इसके बाद स्टाफ महिला को गर्भपात के लिए अंदर ले गया। इस दौरान उसके साथ परिजन बनाकर भेजी गई महिला पुलिस कर्मी ने टीम की ओर इशारा कर दिया। संकेत मिलते ही टीम क्लीनिक पर छापामारी के लिए पहुंचे गई। इससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। टीम ने क्लीनिक की जांच की तो वहां से गर्भपात के औजार भी बरामद हुए। वहीं, देर शाम ही टीम ने क्लीनिक के कुछ रिकॉर्ड को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने नर्स बिमला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय रेड की गई उस समय वहां क्लीनिक संचालिका भी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने वहां जांच की तो कुछ दवाइयों सहित गर्भपात के औजार भी बरामद हुए।
विज्ञापन

गर्भपात के लिए दे दी थी दवा
सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि जिस महिला को बोगस क्लाइंट बनाकर भेजा गया था, उसे अस्पताल स्टाफ ने गर्भपात से पहले प्री-मेडिसन दे दी थी। इसका असर शुरू होते ही गर्भपात शुरू किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही टीम ने वहां छापा मार दिया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से इसकी शिकायतें विभाग को मिल रही थी और टीम सही मौके की तलाश में थी। यह मौका वीरवार को मिल गया और इसके बाद गैर कानूनी खेल का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गर्भपात कराने की सूचना पिछले कुछ समय से हमें मिल रही थी। इस आधार पर बोगस क्लाइंट का सहारा लिया गया और तीन सदस्यीय टीम ने धनखड़ हेल्थ केयर सेंटर में रेड मारी तो गर्भपात के औजार और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ। इसकी शिकायत हमने पुलिस को दे दी है। मौके से नर्स को काबू किया गया है। आगे भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। - विरेंद्र यादव, सीएमओ


स्वास्थ्य विभाग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। धनखड़ हेल्थ केयर सेंटर में नर्स बिमला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed