{"_id":"5aa192524f1c1ba1758b4663","slug":"21520538194-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने का नामजद आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला करने का नामजद आरोपी दबोचा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमला करने का नामजद आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
समसपुर निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कबीर नगर निवासी मनोज उर्फ कसाई के रूप में हुई है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि समसपुर निवासी देवेंद्र पर 29 नवंबर को छह लोगों ने हमला बोल दिया था। इस हमले उसे जान से मारने की नीयत से पीटा गया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार को आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने एएसआई कर्मबीर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम ने कबीर नगर से आरोपी मनोज को धर दबोचा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।