फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वन रक्षक से मारपीट पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

वन रक्षक से मारपीट पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
वन रक्षक से मारपीट पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
वन रक्षक से मारपीट करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मौड़ी क्षेत्र में वन रक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई वन रेंजर जयपाल राठी की शिकायत पर की है। पुलिस का तर्क है कि आरोपी महेंद्र और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा चुकी है।

वीरवार को रामनगर बीट इंचार्ज वन रक्षक मीर सिंह गश्त के लिए अपनी बीट में गया था। पुलिस को दी शिकायत में रेंजर जयपाल राठी ने बताया था कि मीर सिंह जब मौड़ी गांव के समीप पहुंचा तो वहां सड़क किनारे कुछ ग्रामीण हरे पेड़ काट रहे थे। मीर सिंह ने उक्त ग्रामीणों को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। गार्ड ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब उक्त ग्रामीणों ने कटाई नहीं रोकी तो उसने यह माजरा कैद करने के लिए अपना मोबाइल निकालकर उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इससे पेड़ काट रहे लोग तैश में आ गए। गार्ड मीर सिंह ने बताया कि उक्त ग्रामीणों ने बिना कोई बात किए उससे हाथापाई शुरू कर दी। मीर सिंह का कहना है कि सबूत के तौर पर उसने जो पेड़ कटाई की वीडियो बनाई थी, उक्त ग्रामीणों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। मीर सिंह का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसकी डंडों से पिटाई भी की और इसके बाद घायलावस्था में उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद गार्ड ने मामले की सूचना रेंजर जयपाल राठी को दी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वन रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र व रोहताश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed