{"_id":"595bedde4f1c1b8e5d8b46c0","slug":"21499196894-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक द्वारा के कुचले जाने से जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक द्वारा के कुचले जाने से जीजा की मौत, साला घायल
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
गांव ढाकला के पास तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चांदौल निवासी जयसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गांव बहराणा निवासी मृतक का साले पप्पू को गंभीरावस्था में झज्जर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार जयसिंह अपने भाई के साले पप्पू के साथ बाइक पर गांव से कोसली के लिए चला था। कुछ दूरी पर गांव ढाकला के पास ट्रक चालक ने बाइक सहित दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने और ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने जाने की मांग को लेकर झज्जर-कोसली मार्ग पर गांव ढाकला में जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना के बाद एसडीएम प्रदीप कौशिक, डीएसपी राजीव व झज्जर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। मृतक जयसिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन भिड़े, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
मंगलवार को झज्जर-कोसली मार्ग पर गांव फतेहपुरी के पास तीन वाहनों के आपस में भिड़ने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक 12 वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों को गहरी चोटें आई हैं। घायलों को झज्जर नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जानकारी अनुसार झज्जर से सब्जी लेकर जा रहे ऑटो और मारुति कार स्पीड में साथ-साथ चल रहे थे। इसी दौरान कासनी निवासी अनिल ने अपनी कार से ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसमें वाहन आपस में भिड़ गए और अनिल की कार को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार कासनी निवासी महिला मूर्तिदेवी की गहरी चोटों के चलते मौत हो गई। मूर्ति देवी कार चालक अनिल की रिश्ते में मौसी थी। हादसे में अनिल कासनी व मृतका मूर्ति के पौत्र 12 वर्षीय साहिल को भी गहरी चोट आई हैं। साथ ही ऑटो चालक व एक अन्य को भी गहरी चोट आई हैं। मूर्ति देवी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में गांव में दाह संस्कार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक काफी स्पीड में था और झज्जर से सब्जी लेकर जा रहा था। ऑटो के साथ ही एक मारुति कार भी स्पीड में ऑटो के बराबर चल रही थी, जोकि दोनों वाहन हादसे का कारण बने।