{"_id":"5c6c5287bdec22738a475159","slug":"201550602887-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स स्कूल के बाहर युवक पर झोंके पांच फायर, भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्ल्स स्कूल के बाहर युवक पर झोंके पांच फायर, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नीमली गांव के गर्ल्स स्कूल के सामने सोमवार देर शाम गाड़ी सवारों ने एक युवक पर पांच फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि हमलावरों का निशाना चूक गया और इसके बाद युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और खोल बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। पीड़ित युवक ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि पुराने विवाद के चलते उस पर यह हमला किया गया है।
जानकारी के अनुसार नीमली गांव में फायरिंग की घटना शाम करीब सवा सात बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र नामक युवक ने बताया कि सोमवार शाम को वह संदीप व सुंदर के साथ घूमने गया था। करीब सवा सात बजे वो तीनों घर वापस आ रहे थे। सुरेंद्र ने बताया कि जब वो गर्ल्स स्कूल के सामने पहुंचे तो वहां पहले से कुछ युवक हथियार लिए खड़े थे। उसे सामने पाकर उक्त युवकों ने एक के बाद एक कर उस पर पांच फायर किए। इसके बाद उसने गांव की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। सुरेंद्र ने बताया कि जब वह गर्ल्स स्कूल के सामने से भागा तो उक्त युवकों ने उसके पीछे गाड़ी दौड़ा दी। गनीमत रही कि वह उनसे बचाव करने में कामयाब हो गया। इसके तुरंत बाद सुरेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद घटना की जानकारी इमलोटा पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज एएसआई शेखर अपनी टीम सहित गांव नीमली पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पुलिस टीम को मौके से खोल भी बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस टीम को सुरेंद्र ने लिखित शिकायत भी सौंपी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सचिन, प्रवीन व साहिल नामक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरओ प्लांट भी पहुंचे हमलावर
पुलिस शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने उस पर पांच-छह फायर किए और इस दौरान तीन गोलियां उसके समीप से गुजर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके पीछे गाड़ी भी लगाई लेकिन वह उनसे बचाव करने में कामयाब रहा। सुरेंद्र ने बताया कि फायरिंग के बाद उक्त हमलावर उनके आरओ प्लांट पर भी उसे ढूंढने पहुंचे लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सुरेंद्र ने बताया कि उक्त हमलावरों ने एक बार पहल भी उस पर गोली चलाई थी और यह केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
दो साल पहले हुआ था छोटे भाई का विवाद
सुरेंद्र ने बताया कि करीब दो साल पहले हमलावर पक्ष से उसके छोटे भाई का विवाद हुआ था। इसके बाद उनका समझौता भी हो गया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोग फिर भी उनसे रंजिश रखे हुए थे। उसी विवाद के चलते सोमवार को उस पर फायरिंग की गई।
एक खोल हुआ बरामद, आरोपियों पर केस दर्ज : एएसआई
इमलोटा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई शेखर ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमें वहां से एक खोल बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने सचिन, प्रवीन व साहिल पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिय है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।