फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी कर जमीन हड़पने के मामले में दो तहसीलदार समेत 10 लोगों पर केस दर्ज

सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी कर जमीन हड़पने के मामले में दो तहसीलदार समेत 10 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 19 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी कर जमीन हड़पने के मामले में दो तहसीलदार समेत 10 लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव जसोरखेड़ी से जुड़े जमीन के मामले में वर्ष 2006-07 के दो तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो, दो पूर्व सरपंच समेत कुल 10 लोगों पर आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है। स्टेट क्राइम ब्रांच की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक जसोरखेड़ी के स्व. जुगलाल को तीन बेटे और तीन बेटी थीं। जुगलाल की मौत के बाद उनके हिस्से की सारी जमीन तीन बेटे और तीन बेटियों के नाम आ गई। तीन बेटों में भूप सिंह और सूरजभान नि:संतान थे। भूप सिंह की मौत वर्ष 1993 में और सूरजभान की मौत वर्ष 1998 में हो गई। कानूनन उनकी मौत के बाद उनके हिस्से की जमीन में एक हिस्सा तीसरे भाई जीत सिंह के नाम भी आना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साल 2005 में जीत सिंह की भी मौत हो गई । इसके बाद ही सारा खेल खेला गया। भूप सिंह और सूरजभान की मौत पहले हुई इस लिहाज से उनकी मौत के बाद उनके वारिसों के नाम रिकॉर्ड में इंतकाल दर्ज होना था। लेकिन पटवारी और कानूनगो ने पहले जीत सिंह की मौत का इंतकाल दर्ज किया और उसके बाद भूप सिंह और सूरजभान की मौत का इंतकाल दर्ज किया। इस कारण भूप सिंह और सूरजभान की जमीन में मिलने वाला हिस्सा जीत सिंह के परिवार को नहीं मिल पाया। इस मामले में जीत सिंह की बेटी सीमा ने स्टेट क्राइम ब्रांच में शिकायत दी। वहां से जांच पूरी होने के बाद अब मामला आसौदा थाने में पहुंचा है।


शिकायतकर्ता बोली
शिकायत में सीमा ने कहा है कि मेरे पिता जीत सिंह अपने दोनों भाइयों की जमीन के हिस्सेदार थे। लेकिन बुआ इंदिरावती, फूलवती व फूल कौर ने तत्कालीन सरपंच कृष्ण के माध्यम से तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के साथ मिलकर मेरे दोनों ताऊ की सारी जमीन अपने नाम करवा ली। उक्त सरपंच ने हमारे एक मकान की रजिस्ट्री भी अपनी पत्नी मुकेश के नाम करवा ली। उसमें पूर्व सरपंच हरनारायण गवाह था। इस धोखाधड़ी के मामले में कृष्ण, उसकी पत्नी मुकेश, इंद्रावती, फूलवती, फूल कौर, हरनारायण, वर्ष 2006 और 2007 के तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी शामिल हैं। उन्होंने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

...................
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूरजभान, एसएचओ, थाना आसौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed