फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24 ग्राम चरस और 150 ग्राम गांजा सहित एक काबू

24 ग्राम चरस और 150 ग्राम गांजा सहित एक काबू

Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
24 ग्राम चरस और 150 ग्राम गांजा सहित एक काबू
बौंदकलां। पुलिस की स्पेशल सेल ने कस्बा से मादक पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने 24 ग्राम चरस और 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि स्पेशल सेल को सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बौंदकलां निवासी यशवंत उर्फ मोनू गांव में मादक पदार्थ बेचता है। इस आधार पर स्पेशल सेल प्रभारी शमशेर सिंह ने अपनी टीम सहित दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चरस और गांजा बरामद कर लिया। बौंदकलां एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव सांवड़ से भी एक व्यक्ति राजपाल को सरेआम शराब का सेवन करने पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed