फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टाटा-407 से 14 पशु बरामद, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

टाटा-407 से 14 पशु बरामद, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टाटा-407 से 14 पशु बरामद, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज
चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चरखी गांव के समीप से वीरवार रात भैंस और कटड़ों से ठसाठस भरी टाटा-407 गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी चालक व पशु चालक को काबू कर इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जहाजोट निवासी प्रदीप व जाकिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में दी शिकायत में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि वीरवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि भिवानी की तरफ से पशुओं से भरी एक गाड़ी दादरी की तरफ आ रही है। इस आधार पर पुलिस टीम ने चरखी गांव के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार टाटा-407 आती दिखाई दी। नाके पर जब पुलिस कर्मियों ने इस रोकने का प्रयास किया तो तेज रफ्तार के चलते चालक ने करीब 20 कदम आगे जाकर गाड़ी रोकी। जब पुलिस कर्मियों ने टाटा-407 की तलाशी ली तो इससे सात भैंस व सात कटड़े बरामद हुए। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि टाटा-407 सवारों ने इन पशुओं को गाड़ी में ठूंस ठूंसकर भर रखा था। इसके बाद पुलिस टाटा व इसमें सवार दोनों लोगों को थाने ले आई जहां इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed