फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोधड़ी जेएलएन नहर के पास ब्लास्ट, दो पशु घायल,

गोधड़ी जेएलएन नहर के पास ब्लास्ट, दो पशु घायल,

Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
गोधड़ी जेएलएन नहर के पास ब्लास्ट, दो पशु घायल,
गोधड़ी जेएलएन नहर के पास ब्लास्ट, दो पशु घायल
विज्ञापन

बेरी। गांव गोधड़ी में छुछकवास-दादरी मार्ग पर जेएलएन नहर के पास ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से दो पशु घायल हो गए। ब्लास्ट की सूचना पर वहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और ब्लास्ट होने के कारण की छानबीन करने लगी।

गांव गोधड़ी के सरपंच मंजीत कुमार ने बताया कि उनके गांव निवासी शिवचरण पुत्र भगवाना जेएनएल नहर के पास अपने पशुओं को चराने के लिए लेकर गया था। जेएनएल नहर के पास जिस जगह पशु चर रहे थे, वहीं आटे से बने गोले पड़े हुए थे। जैसे ही पशुओं ने आटे के गोले को खाया तो ब्लास्ट हो गया। जिससे दोनों के मुंह फटने से घायल हो गए। ग्रामीणों की माने तो जेएनएल नहर के पास जंगली सुअरों को मारने के लिए आटे के गोले बना कर लोग रखते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जेएलएन नहर के पास आटे के गोले किसने रखे हैं और क्यों रखे हैं, पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में छुछकवास चौकी इंचार्ज ने बताया कि जेएलएन के पास ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। पीड़ित पशु मालिक ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed