{"_id":"5abff1c14f1c1bc5618b4cc2","slug":"201522528705-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मारने पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को टक्कर मारने पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मार गाड़ी चालक फरार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घसौला गांव के समीप एक गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। बाइक चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित की ओर से बताए गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चांगरोड़ निवासी सुधीर ने बताया कि वह बाइक लेकर किसी काम से दादरी आ रहा था। घसौला के समीप एक गाड़ी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सदर थाना हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।