फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   81 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, आज बंद रहेंगे शराब के ठेके

81 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, आज बंद रहेंगे शराब के ठेके

Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
81 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, आज बंद रहेंगे शराब के ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जींद में वीरवार को आयोजित अमित शाह की रैली तथा अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जिले के राशलवाला चौक पर 18 फरवरी को बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए 14 फरवरी से 18 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, रैली को गुढ़ा गांव में जाट समुदाय के द्वारा काले झंडे दिखाएं जाने की सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां कर रखी हैं। वहीं, डीसी ने 15 फरवरी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हाईवे स्थित सभी शराब के ठेके बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

खुला तेल और ज्वलनशील पदार्थ बेचने पर पाबंदी
डीसी द्वारा जिले में खुला तेल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी पेट्रोल पंप, रिफिलिंग स्टेशन व अन्य वेंडर या व्यक्ति जैरिकन, केन, बोतल या अन्य बर्तन में खुला तेल नहीं बेचेगा और न ही कोई व्यक्ति खुला तेल लेकर चलेगा। यह पाबंदी तुरंत प्रभाव से 18 फरवरी तक लागू की गई है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर पाबंदी
जिले में तुरंत प्रभाव से 18 फरवरी तक किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। जिलाधीश ने कहा कि फायर आर्म्स, लाठी, तलवार, गंडासी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली आदि अन्य धारदार हथियार जो कि हथियार की तरह हो या हथियार के रूप में उपयोग किया जा सकता हो, को लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनन कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को रहेंगे शराब के ठेक बंद
डीसी गोयल ने जींद में 15 फरवरी को होने वाली बाइक रैली के मद्देनजर जिले में पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की 54 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों को उपयोग करते हुए 15 फरवरी को शराब के ठेके बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में डीसी ने कहा है कि जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला के मुख्य मार्गों पर स्थित शराब के ठेके 15 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उपरोक्त एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त व कंट्रोल रूम स्थापित
जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे जिले में 81 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त जिलाधीश सुशील सारवान जिला के ओवरऑल प्रभारी होंगे। जबकि संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडल तथा जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान बेरी उपमंडल के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed