फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आरोपी बोले: बेटी को करता था नाजायत तंग, इसलिए उतारा मौत के घाट

आरोपी बोले: बेटी को करता था नाजायत तंग, इसलिए उतारा मौत के घाट

Tue, 26 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बोले: बेटी को करता था नाजायत तंग, इसलिए उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने डीघल गांव के युवक की गांगटान गांव में पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि मृृतक सुमित उनकी बेटी को नाजायज तंग करता था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांगटान गांव निवासी हत्यारोपी संजय व सुभाष ने खुुलासा किया है कि मृतक सुमित उनकी बेटी को नाजायज परेशान किया करता था। घटना की रात करीब 12 बजे सुमित घर में उनकी बेटी के पास पहुंच गया था, जिसके चलते उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के अनुसार वे मृतक को पहले भी काफी बार समझा चुके थे। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के द्वारा जुर्म कबूल किए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से होगा खुलासा
गांव में चल रही चर्चा के अनुसार मृतक सुमित का आरोपियों के परिवार की एक लड़की के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा था। जोकि आरोपियों को रास नहीं आ रहा था। वहीं, आरोपी इसे नाजायज तंग करना बता रहे हैं। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस मृतक सुमित की कॉल डिटेल निकलवा रही है। कॉल डिटेल आते ही मामले का खुलासा हो जाएगा कि मामला ऑनर किलिंग का है या फिर युवक नाजायज तंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह साढे़ पांच बजे बताया
मृतक सुमित के पिता ओमप्रकाश के अनुसार वे घर पर सो रहे थे। सुबह करीब साढे़ 5 बजे पुलिस ने उन्हें जगाकर पूछा कि आपका बेटा कहां है। उन्होंने कहा कि घर पर सो रहा है क्योंकि उन्होंने सोचा कि सुमित खेत में पानी देकर देर रात लौट आया होगा। लेकिन वह अपने बिस्तर पर नहीं था। फिर पुलिस ने उन्हें बताया कि सुमित का शव गांगटान गांव के संजय व सुभाष के घर में पड़ा है। पुलिस उन्हें शिनाख्त के लिए मौके पर ले गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को वहां से सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया था।
पुलिस ने बरामद किए लाठी-डंडे
पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए लाठी-डंडों को आरोपियों के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर भेजा था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित की मौत सुबह करीब चार बजे बताई जा रही है। वहीं, आरोपियों के अनुसार सुमित उनके घर करीब 12 बजे घुसा था। इसके अनुसार आरोपियों ने सुमित के साथ करीब चार घंटे मारपीट की है, इस दौरान वह चीखता-चिल्लाता रहा। लेकिन किसी भी ग्रामीण ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना नहीं दी।

वर्जन
हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुुलासा करते हुए बताया कि मृृतक सुमित उनकी बेटी को नाजायज तंग करता था। घटना की रात करीब 12 बजे जब वह उनके घर में घुस आया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी, जिस दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की हकीकत जानने के लिए मृतक के फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है या फिर आरोपियों ने बेटी को नाजायज तंग करने पर हत्या की है। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
- संदीप, एसएचओ, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed