फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सैनिक की फांसी पर लटकने से मौत

सैनिक की फांसी पर लटकने से मौत

Wed, 13 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
सैनिक की फांसी पर लटकने से मौत
घर में फंदे पर लटका मिला सैनिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
शहर के वार्ड 18 निवासी सैनिक फंदे पर लटका मिला है। शहर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने नगर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

शहर पुलिस जांच अधिकारी राजकपूर के अनुसार गांव बिलावल निवासी सैनिक 40 वर्षीय आनंद पिछले काफी समय से शहर के वार्ड 18 में रह रहा था। वह भारतीय सेना में कार्यरत था फिलहाल उसकी पोस्टिंग पंजाब के फिरोजपुर स्थित आर्मी पोस्ट ऑफिस में थी। वह एक माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात सैनिक आनंद की घर में ही फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सुबह परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कागज कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस बयान में परिजनों ने बताया कि सैनिक आनंद पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed