फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से उड़ाए 99 हजार

कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से उड़ाए 99 हजार

Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से उड़ाए 99 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 99 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यू पटेल नगर के निवासी पीड़ित जयवीर ने बताया कि वह बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता हूं। जयवीर ने बताया कि वह गत दिनों अपना एटीएम कार्ड एक्टीवेट करने के लिए रेलवे रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में गया था। उस वक्त बूथ में एक युवक पहले से मौजूद था। उसे एटीएम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी तो कार्ड एक्टीवेट नहीं कर पाया तो पहले से बूथ में मौजूद युवक ने मदद करने की पेशकश की। जिस पर भरोसा कर उसने अपना र्काउ उसे दे दिया।
विज्ञापन

युवक ने मशीन में कार्ड लगाकर बटन दबाए और कहा कि 12 घंटे बाद यह एक्टीवेट हो जाएगा। इसी दौरान युवक ने उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। अगले दिन सुबह देखा तो फोन में कई संदेश आए हुए थे। जिनसे पता चला कि उसके खाते से 99 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद बैंक में सूचना देकर अपना कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कार्ड थमाया उससे भी निकाले रुपये
बता दें कि शातिर युवक ने जो कार्ड जयवीर को थमाया, वह भगत सिंह कालोनी निवासी पूनम का है। गत 20 अगस्त को इसी एटीएम बूथ में पूनम कार्ड एक्टीवेट कराने आई थी। उस दौरान इस शातिर युवक ने उसका कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाले थे। पूनम की शिकायत पर भी थाने में केस दर्ज है। इन दोनों वारदातों के अलावा इस बूथ में करीब दो सप्ताह पहले हवा सिंह नाम के व्यक्ति का कार्ड बदलकर 13 हजार रुपये निकाले गए थे। अहम बात ये कि सबसे व्यस्त मार्ग होने एवं उक्त मार्ग पर पीसीआर राइडर एवं पुलिस गाड़ी खड़ी होने के बावजूद शातिर युवक वारदात को अंजाम दे रहा है।

फुटेज से करेंगे शातिर की पहचान
शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि उक्त मामलों में गहनता से जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये युवक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके वारदातें सुलझा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed